7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस को रोक करवाया महिला यात्री का प्रसव

लुधियाना से बीकानेर आ रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में मंगलवार को एक महिला यात्री ने प्रसव पीड़ा के बाद शिशु को जन्म दिया।
2 min read
Google source verification
Roadways bus in bikaner

Roadways bus in bikaner

बीकानेर . लुधियाना से बीकानेर आ रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में मंगलवार को एक महिला यात्री ने प्रसव पीड़ा के बाद शिशु को जन्म दिया। हालांकि कुछ समय बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई। बीच रास्ते हुए प्रसव में बस के चालक और परिचालक के साथ बस में बैठी महिला यात्रियों ने भी सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र के जगदेववाला गांव के पास महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर साथी महिला यात्री ने चालक से बस रूकवाई। बस चालक रणजीत सिंह तथा परिचालक नत्थूराम ने अन्य यात्रियों को बस से नीचे उतार कर महिला यात्रियों की मदद से प्रसूता का प्रसव कराया। एहतियात के तौर पर रोडवेज के चालक रणजीत सिंह ने बस को सड़क से नीचे साइड में उतारकर रोका और जामसर थाना में सूचना की। दूसरी तरफ पुलिस ने एम्बुलेंस को मौके पर भेजा और प्रसूता को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। बस चालक ने बताया कि महिला वनीता शर्मा पत्नी कुलदीप शर्मा है। दोनों पति-पत्नी संगरिया से बीकानेर आने के लिए बस में सवार हुए थे।

विवादों में उलझा अध्यक्ष पद
बीकानेर. व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष पद को लेकर मंगलवार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इस बीच माहेश्वरी भवन में अध्यक्ष पद पर रघुराज सिंह राठौड़ को मनोनीत करने की बात सामने आई। उधर, बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के संरक्षक परिषद ने प्रेस वार्ता में इसका खंडन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया असंवैधानिक है। इसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। उधर, निर्विरोध मनोनीत रघुराज सिंह राठौड़ ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशानुसार ही सम्पन्न हुई है। कुछ लोगों ने बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में उनकी नहीं चली। विवादों में फंसे बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव करवाने को लेकर न्यायालय अपना आदेश अप्रेल में दे चुका था। संरक्षक परिषद ने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति तक कर दी। चुनाव की तिथियां घोषित करते इससे पहले ही मंगलवार को अध्यक्ष पद के मनोनयन की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया। संरक्षक परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि माहेश्वरी भवन में उन्हें अन्दर घुसने नहीं दिया। निर्विरोध अध्यक्ष राठौड़ ने तर्क दिया कि चुनाव प्रक्रिया में उन्हीं पदाधिकारियों को अन्दर आने की अनुमति थी, जिनके कार्ड बने हुए थे।कार्ड बनाने के लिए भी पदाधिकारियों को समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसकी पालना नहीं की। जिला पुलिस अधीक्षक से मिले संरक्षक परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा व अतिरिक्त जिला कलक्टर सिटी शैलेन्द्र देवड़ा से मिल रोष प्रकट किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग