5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज की हेल्प लाइन पर शिकायतों का पिटारा

बस निर्धारित स्टैण्ड पर नहीं रूकती। परिचालक ने टिकट नहीं काटा। बस में कचरा बिखरा हुआ है। कुछ इस तरह की शिकायतें रोडवेज प्रबंधन को हेल्प लाइन के माध्यम से मिल रही है।
2 min read
Google source verification
Roadways help line

Roadways help line

रोडवेज की हेल्प लाइन पर शिकायतों का पिटारा
बीकानेर. बस निर्धारित स्टैण्ड पर नहीं रूकती। परिचालक ने टिकट नहीं काटा। बस में कचरा बिखरा हुआ है। कुछ इस तरह की शिकायतें रोडवेज प्रबंधन को हेल्प लाइन के माध्यम से मिल रही है। रोडवेज बस स्टैण्ड पर आने वाले यात्रियों को परेशानी होने से अब उन्होने हेल्प लाइन के माध्यम से शिकायत करनी शुरू कर दी है। एक माह में बीकानेर आगार प्रबंधन को एेसी करीब 20 शिकायतें मिली है

प्रबंधन का दावा है कि शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कर दिया गया है। इसमें कुछ शिकायतें बकाया भुगतान से जुड़ी भी थी। जिनका निवारण करने के लिए मुख्यालय भेजी गई है।

ठहराव को लेकर
हेल्प लाइन पर निर्धारित स्टैण्ड पर बस नहीं ठहरने और साफ-सफाई को लेकर ज्यादा शिकायतें आ रही है। कभी-कभार जल्दबाजी में ग्रमाीण क्षेत्रों के स्टैण्ड पर ठहरे बिना बस निकल जाती है, तो लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी यात्रियों में असंतोष रहता है।

बीते वर्ष हुई शुरू
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बीते साल 15 अगस्त से हेल्प लाइन 181 शुरू की थी। यात्रियों में इसके प्रति जागरूकता आ रही है। सफर के दौरान यात्री हेल्प लाइन 181 पर शिकायत कर सकते हैं। इसकी जानकारी सीधे रोडवेज के मुख्य आगार प्रबंधक सहित उच्च स्तरीय अधिकारियों को मिल जाती है।

हो रहा निरीक्षण
बीकानेर में अलग-अलग रुटों पर आगार प्रबंधन स्तर पर बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। खासकर टिकट की जांच की जा रही है। मुख्यालय से बसों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश मिले थे। इसके बाद से अधिकारी हरकत में आ गए है।

जागरूकता की दरकार
हेल्प लाइन पर शिकायतें मिल रही है, उनका निस्तारण भी कर रहे हैं, लेकिन अभी भी यात्रियों में इसके प्रति जागरूकता का अभाव है। लोगों को इसका उपयोग करना चाहिए। नियमित जांच भी की जा रही है।
इंद्रा गोदारा, आगार प्रबंधक, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग