5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े घर में घुसा बदमाश, महिला को चाकू दिखाकर लूट ली गले में पहनी सोने की चेन

रामपुरा बस्ती में चोरों का मकान मालिक पर चाकू से हमला कर घायल करने वाली वारदात का खुलासा हुआ ही नहीं था कि अब सदर थाना क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हो गई।
2 min read
Google source verification

बीकानेर. रामपुरा बस्ती में चोरों का मकान मालिक पर चाकू से हमला कर घायल करने वाली वारदात का खुलासा हुआ ही नहीं था कि अब सदर थाना क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हो गई। गनीमत रही कि इस बार कोई घायल नहीं हुआ। रामपुरा में आधी रात को और शार्दुलगंज में दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। चार दिन पहले शार्दुलगंज में एक दवा व्यवसायी के घर पर दिन-दहाड़े बदमाश घुस गया।
बदमाश ने महिला को चाकू दिखाकर उसके गले की सोने की चेन तोड़ ली।

बाद में महिला के शोर-मचाने पर वह भाग छूटा। बाद में महिला ने वारदात की सूचना अपने पति व परिजनों को दी। शार्दुलगंज निवासी जयवीर जैन ने बताया कि शुक्रवार को घर पर उसकी पति उर्मिला और नौकर रामू थे। इसी दरम्यिान मुंह पर कपड़ा बांधे एक बदमाश घर में घुस आया। बदमाश ने उसकी पत्नी को चाकू दिखाकर आलमारी और संदूक की चाबियां मांगी।

इस पर विवाहिता ने नौकर रामू को आवाज दी लेकिन वह नहीं आया। तब उर्मिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपित उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। सीआइ ऋषिराजसिंह शेखावत ने बताया कि घटना चार दिन पुरानी है। पीडि़त ने परिवाद दिया है। वारदात स्थल का मौका मुआयना किया है। वारदात के बाद से नौकर रामू गायब है। वारदात रामू ने स्वयं की है या उसका वारदात में कोई हाथ है। यह उसके पकड़ में आने के बाद ही खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को नहीं लगा खूनी चोरों को सुराग


नयाशहर के रामपुरा बस्ती की गली नंबर दो में पिछले सप्ताह लाईट डेकोरेशन कारोबारी के घर में चोरी की वारदात करने तथा मकान मालिक को चाकू से घायल करने वालों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में है। पुलिस के अनुसार वारदात के सिलसिले में संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विदित रहे कि गत बुधवार की रात करीब सवा दो बजे रामपुरा बस्ती की गली नम्बर दो में अरविंद प्रजापत के घर में छत के रास्ते चोर घुसे।

चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर आलमारियों से सोने-चांदी व नकदी को दो बैग में भर लिए। चोर भागने की फिराक में थे इसी दौरान आंगन में सो रहा युवक भुवनेश जाग गया। वह जैसे ही कमरे के पास पहुंचा चोरों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। भुवनेश ने एक बैग को कसकर पकड़ लिया तो चोरों ने उसके हाथ व सीने पर चाकू से कई वार किए। इससे वह बेहोश हो गया और चोर भागने में कामयाब हो गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग