5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएफ की सख्ती : दुपहिया वाहन चालकों के काटे चालान

अवैध रूप से पटरियां पार करने वालों पर कार्रवाई  
less than 1 minute read
Google source verification
Rpf rigidity

आरपीएफ की सख्ती : दुपहिया वाहन चालकों के काटे चालान

बीकानेर. चोर रास्तों से रेल पटरियां पार करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इन रास्तों से दुपहिया वाहन लेकर जाने वालों पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पटरियों के आसपास कचरा डालने वालों पर नजर रखना खुरू कर दिया है। आरपीएफ ने शुक्रवार को गजनेर रोड ओवरब्रिज के नीचे चोर रास्तों से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। जवानों ने इन चालान को रेलवे न्यायालय में भेज दिया।आरपीएफ जवानों ने चोर रास्तों से निकलने वाले लोगों से समझाइश की। साथ ही लोगों से पटरियों के पास कचरा नहीं डालने को भी कहा। रेलवे सुरक्षा बल के लालगढ़ थाना प्रभारी जगमोहन लाल के निर्देश पर सहायक निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की।

होती है घटनाएं

बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ जाने वाले रेल मार्ग पर कई स्थानों पर चोर रास्ते हैं। दिनभर इनसे बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। रेलवे ने इन चोर रास्तों को बंद करने के लिए कुछ स्थानों पर दीवार भी बनवाई, लेकिन लोगों ने उसे तोड़कर फिर रास्ते बना लिए। चौखूंटी रेल फाटक, गजनेर ओवरब्रिज के नीचे चोर रास्ते खुले हैं। इसके अलाव भी कई स्थानों पर पटरियों के पास रास्ते खुले पडे़ हैं।

अभियान जारी रहेगा
लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। शॉर्ट कट की बजाय मुख्य रास्तों से निकलने के लिए कहा जा रहा है, ताकि दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। इसी तरह पटरियों पर कचरा डालने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

डीके शुक्ला, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग