अच्छा डाक्टर बनना लक्ष्य है-साहिल
प्रदेश में प्रथम रेंक हासिल करने वाले साहिल टाक का कहना है वो अच्छा एमबीबीएस डाक्टर बनना चाहता है । इसके लिए कड़ी मेहनत जारी रहेगी । साहिल ने बताया कि उसने रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की है । अपनी उपलब्धि का श्रेय वह अपनी इंस्टीट्यूट सिंथेसिस, अपनी माता जरीना बानो व पिता हसन अली टाक को देते हैं । उसने बताया कि इंस्टीट्यूट में बेहतर शिक्षण के बूते ही उसने इससे पहले नीट में देशभर में 2746 रेंक व एम्स में 1045वीं रेंक हासिल की थी ।