11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानी बाजार आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू, देखें वीडियो

रानी बाजार आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू, देखें वीडियो
less than 1 minute read
Google source verification
रानी बाजार आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू, देखें वीडियो

रानी बाजार आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू, देखें वीडियो

रानी बाजार रेल फाटक पर अंडर रेलवे पास के निर्माण कार्य को लेकर रेल प्रशासन का रेल ब्लॉक शुरू हुआ। रेल ब्लॉक शुरू होते ही आरयूबी निर्माण के लिए रेल लाइनों को हटाने, मिट्टी निकालने, सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। यह कार्य पूरी रात चला। युद्ध स्तर पर चले इस कार्य के दौरान मौके पर रेल, यूआईटी, निगम व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। आरयूबी निर्माण को लेकर यहां पिछले कई दिनों से कार्य चल रहा है। रेल अधिकार क्षेत्र के करीब 30 मीटर क्षेत्र में लगी चार रेल लाइनों को हटाने, मिट्टी खुदाई व सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य देर रात शुरू हुआ। इस कार्य को निर्धारित समय अवधी में पूर्ण करने के लिए दर्जनों संसाधनों सहित रेल और सम्बंधित फर्म के 200 से अधिक कर्मचारी व श्रमिक जुटे रहे। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए रेल, न्यास व निगम के अभियंता भी मौजूद रहे। आरयूबी को लेकर के रेल प्रशासन की ओर से रानी बाजार रेल फाटक पर रेल ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक शुक्रवार तक रहेगा। रेल ब्लॉक से पहले सम्बंधित फर्म और विभागों की ओर से आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया।