
साहेब बीवी और गैंगस्टर पार्ट तीन की शूटिंग में गुरुवार को होटल गजकेसरी में ब्रिटिश पार्टी के सीन शूट किए गए। संजय दत्त फोन पर जोधपुर की लड़की से बात करते नजर आए। संजय दत्त ने कहा, 'मैं तुम्हारी हवेली में आया हूं।' जोधपुर से लड़की ने कहा, 'तुम मेरे सामने हो और मैं तुम्हे देख पा रही हूं, लेकिन तुम मुझे नहीं देख पाओगे।' कुछ एेसे ही बातचीत के सीन यहां शूट किए गए। इसके साथ ही ब्रिटिश पार्टी के सीन में संजय दत्त, कबीर बेदी, नसीहा, जिम्मी शेरगिल आदि की मौजूदगी के कई सीन हुए।
सरोज खान आएंगी
दो दिन पूर्व जिम्मी शेरगिल मुंबई चले गए थे। वे बुधवार रात शूटिंग में भाग लेने के लिए बीकानेर पहुंचे थे। फिल्म में गानों की शूटिंग के लिए कोरियोग्राफर सरोज खान भी आएंगी। वे कई गानों की शूटिंग कलाकारों के साथ करेंगी।
संजय दत्त के पुत्र और पुत्री बीकानेर पहुंचे
नाल. सिने अभिनेता संजय दत्त के पुत्र और पुत्री गुरुवार को विशेष विमान से बीकानेर पहुंचे। उनके साथ सचिव संदीप भार्गव, केयरटेकर रीना भी थे। नाल हवाई अड्डे पर विशेष विमान से पहुंचने की सूचना के बाद एयरपोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा, टर्मिनल मैनेजर संजय वर्मा, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पंकज कुमार सैनी ने संजय दत्त के लड़के शाहरन दत्त और लड़की इकरा दत्त को कड़ी सुरक्षा में बीकानेर रवाना किया।
मूक-बधिर बच्चों से मिले संजय
सागर रोड स्थित मरुधर मूक-बधिर विद्यालय में अभिनेता संजय दत्त ने मूक-बधिर बच्चों से मुलाकात की। संस्था के उपसचिव दयानंद शर्मा ने बताया कि बच्चों के कल्याण, रोजगार एवं फिल्मों में मूक-बधिर बच्चों की भूमिका के लिए संजय दत्त से अनुरोध किया गया। संजय दत्त एवं उनके सहयोगियों ने अपनी फिल्मों में भूमिका एवं सहयोग का आश्वासन दिया। शाला प्रधानाचार्य संतोषपाल बच्चों को सैलानियों के बीच पर्यटन संबंधी जानकारी के लिए लालगढ़ पैलेस होटल, लालगढ़ म्यूजियम व लक्ष्मीनिवास पैलेस होटल लेकर गए और पर्यटन संबंधी जानकारी साझा की।
Published on:
29 Sept 2017 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
