
raid in bikaner ghaziabad
वैभव शर्मा, गाजियाबाद। महानगर में नामी फूड चेन बीकानेर स्वीट्स द्वारा खराब क्वालिटी का खाना परोसे जाने के मामले का खुलासा किया जाने के बाद में गुरूवार को खबर पर एक्शन लेते हुए खाद्य विभाग की तरफ से छापेमार कारवाई की गई। शिकायत के आधार पर दो सेफ्टी ऑफिसर की मौजूदगी में मसाला डोसा के सैंपल कलेक्ट किए गए। सैंपल को कलेक्ट करके लैब टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। 15 दिन के भीतर लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचानक से हुई कारवाई की वजह से बीकानेर रेस्टोरेंट के स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। इसके संबंध में मैनेजर और शेफ से रेसेपी के बारे में जानकारी भी ली गई है।
क्या है पूरा मामला
राजनगर आरडीसी स्थित बीकानेर स्वीट्स में देर शाम को कुछ लोग खाना खाने के लिए गए। वहां उन्होंने डोसा ऑर्डर किए। इसके बाद में उन्हें बासी और खराब हो चुके आलू की पिट्टी को ड़ोसे में इस्तेमाल करके परोसी गई। कस्टमर का दावा था कि इसे खाने पर अजीब लग रहा था। शिकायत पहले रेस्टेरेंट के स्टॉफ से की तो मामला टाल मटोल करने की कोशिश की गई। हंगामे की स्थिति बनने के बाद में स्टॉफ को गलती का एहसास हुआ। कस्टमर ने बताया कि विफरने पर मैनेजर ने खराब तेल और खाने की बात को स्वीकार कर लिया।
चार डिब्बों में लिए गए डोसे के सैंपल
फूड सेफ्टी विभाग से डॉ. विनीता सिंह और धर्मेद कुमार बीकेनर रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने मसाला डोसा के सैंपलों को चार डिब्बों में सील करके अलग-अलग लैब के लिए तैयार किया। सैंपलिंग की कारवाई किए जाने के दौरान बीकानेर स्वीट्स के लाईसेंस व अन्य जरूरी पेपरों को भी चेक किया गया।
फूड सेफ्टी ऑफिसर
फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ.विनीता सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सैंपल को कलेक्ट किया गया है। सैंपल को लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। दो हफ्ते के भीतर इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। परिणाम अगर सकारात्मक नहीं आते है तो नियम अनुसार बीकानेर स्वीट्स के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
Published on:
28 Sept 2017 09:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
