
special train
बीकानेर. ब्यास तीर्थ में सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर की भगत की कोठी से पंजाब प्रांत में स्थित तीर्थराज ब्यास तक सत्संग किराया स्पेशल ट्रेन १५ मई से चलाई जाएगी।
इसी तरह अजमेर के मदार स्टेशन से दो ट्रिप ट्रेन १० मई से ब्यास तक चलाई जाएगी।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार जोधुपर के भगत की कोठी स्टेशन से किराया स्पेशल ट्रेन १५ मई को सुबह ८:३० बजे रवाना होगी, यह ट्रेन दोपहर २:४० बजे बीकानेर पहुंचेगी और तीन बजे रवाना होगी।
अगले दिन सुबह पांच बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में १७ मई को शाम ५:५० बजे ब्यास से रवाना होकर अगले दिन दोपहर २:५५ बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह टे्रन जोधपुर, पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, मारवाड़ मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिण्डा वाया धुरी लुधियाना होते हुए चलेगी।
इस ट्रेन में दो थर्ड एसी, दस द्वितीय शयनयान, छह साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
मदार से दस मई को
अजमेर के मदार स्टेशन से दो ट्रिप ट्रेन ब्यास तक चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मदार से १० व २४ मई को सुबह ८:४५ बजे रवाना होकर मध्य रात्रि के बाद २:५५ बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी तहर ब्यास से १२ व २६ मई को ७:५० बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर दो बजे मदार पहुंचेगी। ट्रेनें दोनों दिशाओं में किशनगढ़, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, हिसार वाया धुरी लुधियाना होते हुए संचालित होगी।
Updated on:
04 May 2019 11:40 am
Published on:
04 May 2019 11:40 am
