
ब्यास में आयोजित होने वाले सत्संग को देखते हुए मदार व तीर्थराज ब्यास के बीच में दो ट्रिप एवं भगत की कोठी-जोधपुर-ब्यास के बीच एक ट्रिप सत्संग किराया स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 09631, मदार-ब्यास सत्संग किराया स्पेशल ट्रेन 11 व 25 मई को मदार से 08.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.55 बजे ब्यास पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09632 ब्यास-अजमेर सत्संग किराया स्पेशल ट्रेन 13 व 27 मई को ब्यास से 19.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.00 बजे मदार पहुंचेगी। सत्संग किराया स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, जयपुर , गांधीनगर, जयपुर, रेवाडी,हिसार में ठहराव करेगी।
बीकानेर मंडल के हिसार स्टेशन पर इसका आगमन 18३30 बजे व प्रस्थान 19.00 बजे तथा वापसी में हिसार स्टेशन पर इसका आगमन 03.10 बजे व प्रस्थान 03.30 बजे रहेगा। इस ट्रेन में दो थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, आठ द्वितीय साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
भगत की कोठी से 17 को, एक ट्रिप चलेगी
भगत की कोठी (जोधपुर) से ब्यास के लिए एक ट्रिप किराया स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04833 भगत की कोठी से 17 मई14.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.15 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04834, व्यास से 2० मई को 17.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
सत्संग किराया स्पेशल यह ट्रेन जोधपुर , पीपाड रोड, गोटन, मेड़ता रोड,नागौर, बीकानेर, बठिण्डा में ठहराव करेगी। बीकानेर स्टेशन पर इसका आगमन 19.30 बजे व प्रस्थान 20.00 बजे एवं वापसी में बीकानेर स्टेशन पर इसका आगमन 07.40 बजे होगा व प्रस्थान 07.55 बजे रहेगा। इस ट्रेन में 02 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होगें।
अवध आसाम साढ़े 16 घंटे लेट
डिब्रुगढ़ से चलकर लालगढ़ आने वाली अवध आसाम(डिब्रुगढ़) ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से करीब 1६ घंटे देरी से बीकानेर पहुंची। इस कारण वापसी में जाने वाली ट्रेन मध्य रात्रि के बाद डेढ़ बजे लालगढ़ से रवाना हुई। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सुबह 4.30 बजे लालगढ़ पहुंचती है, शाम को लालगढ़ से 7.45 बजे रवाना होती है।
गुरुवार को आने वाली ट्रेन रात करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर पहुंची। वहीं जाने वाली ट्रेन मध्य रात्रि के बाद रात डेढ़ बजे रवाना हुई। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अवध आसाम ट्रेन पीछे से देरी से चल रही थी, इस कारण सुबह की बजाय शाम को पहुंची। यही वजह है कि जाने वाले ट्रेन भी देरी से रवाना हुई।
Published on:
4 May 2018, 9:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.