1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
सावन के अंतिम सोमवार भगवान शिव की आराधना, देखिये वीडियो
Play video

सावन के अंतिम सोमवार भगवान शिव की आराधना, देखिये वीडियो

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव की आराधना की जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:36 AM IST

खाजूवाला/बीकानेर.खाजूवाला मंडी में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव की आराधना की जा रही है। इस अवसर पर भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। शिवालयों में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां महिला एवं पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। खाजूवाला में हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर में भक्त करनाराम जाखड़ ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए शिवजी की पूजा अर्चना की गई और शिव अभिषेक भी किया गया।

 

 

श्रीडूंगरगढ़ में सामुहिक महा रुद्राभिषेक
श्रीडूंगरगढ़. श्रीडूंगरगढ़ के भूतनाथ मंदिर में सावन सोमवार के अवसर पर गो सेवार्थ सुंदर काण्ड मंडली द्वारा सामुहिक शिव महा रुद्राभिषेक कार्य का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार शिव पूजन किया। यहां सुबह 6 बजे रुद्राभिषेक शुरू, जो 9 बजे तक चला।