5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सात इमारतों को आज करेंगे सील, तैयारी पूरी

नगर निगम : पहले जारी कर चुका है नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
Seals to be completed in seven buildings today

बीकानेर में सात इमारतों को आज करेंगे सील, तैयारी पूरी

बीकानेर . आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर शहर में स्थित सात इमारतों को सील करने की कार्रवाई नगर निगम मंगलवार को करेगा। इन इमारतों को सील करने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि आग से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं होने वाली इमारतों को सील करने के लिए दल भी गठित किया गया है।

आयुक्त के अनुसार इन इमारतों के मालिकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद भी इन इमारतों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। एेसे में इन इमारतों को अब सील किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सील होने वाली सूची में शामिल कुछ इमारतों के मालिकों ने सोमवार को निगम अधिकारियों से मुलाकात कर कुछ समय की राहत देने की मांग की।

दल में ये हैं शामिल

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इमारतें सील करने के लिए गठित किए गए दल में रूप सिंह अग्शिमन अधिकारी, संजय माथुर अधिशासी अभियंता, मामराज चौधरी उपनगर नियोजक, अशोक व्यास स्वास्थ्य अधिकारी, नटवर लाल आचार्य उप विधि परामर्शी, संतोष कुमार मीणा नगर नियोजक सहायक, संजय ठोलिया कनिष्ठ अभियंता, रामचन्द्र चौधरी कनिष्ठ अभियंता, हितेश यादव स्वास्थ्य निरीक्षक, बुूलाकी दास व्यास स्वास्थ्य निरीक्षक, संजय व्यास राजस्व निरीक्षक, मनोज कुमार शर्मा राजस्व निरीक्षक, अशोक सिंह राठौड़, नौरंग लाल मेघवाल शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग