11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को मिलेंगे प्रमाणित बीज

बीज निगम के अध्यक्ष शंभू सिंह खेतासर से बातचीत
2 min read
Google source verification
Seed Corporation

Seed Corporation

बीज निगम के अध्यक्ष शंभू सिंह खेतासर ने कहा कि किसानों को प्रमाणित कम्पनी के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं कम्पनियों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान खेतासर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को न केवल सरकार सुनती है, बल्कि उनका निराकरण भी त्वरित गति से करती है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि रबी और खरीफ के बीज उन्हीं कम्पनियों से खरीद किए जा रहे हैं, जो पूर्व में ब्लैक लिस्टेड हो चुकी हैं, या उनके खिलाफ कई आरोप हैं।

लेकिन अब एेसा नहीं होगा। इस संबंध में किसानों के साथ रुबरु कार्यक्रम आयोजित भी किए जा रहे हैं। पूर्व में जिन अधिकारियों व कम्पनियों ने किसानों को गलत बीज बांटे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

नोटबंदी का असर नहीं

खेतासर ने कहा कि नोटबंदी का असर करीब दस दिनों तक किसानों को रहा। बाद में केन्द्र सरकार ने बीज खरीद के लिए पुराने नोट स्वीकार करने की अनुमति दे दी थी।

बीकानेर में करेंगे

बीज उत्पादन

खेतासर ने कहा कि निगम अपने स्तर पर बीज उत्पादन का कार्य करेगा। इसके लिए बीकानेर स्थित कृषि विश्वविद्यालय से बात चल रही है। कृषि विश्वविद्यालय को जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में बजट भी स्वीकृत हो चुका है।

चने के बीज विक्रय की होगी जांच

खेतासर ने कहा कि किसानों से मुझे यह जानकारी मिली है कि उन्हें एक सौ से एक सौ चालीस रुपए प्रति किलो के हिसाब से बीज की खरीद करनी पड़ी, जबकि उनसे 64 रुपए प्रति किलो की दर से बीज की खरीद की गई थी।

उन्होंने बताया कि अगर एेसा हुआ है तो किसानों को उनकी अंतर राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य भी मौजूद थे।