11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rewa News: सरकारी आवास में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का चीफ इंजीनियर पकड़ाया, लोकायुक्त की कार्रवाई

Lokayukta Action: टेस्टिंग लैब के मैनेजर से काम दिलाने के एवज में 1 लाख रुपये प्रति महीने रिश्वत की मांग कर रहा था चीफ इंजीनियर, लोकायुक्त ने सरकारी आवास पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा।
2 min read
Google source verification
rewa lokayukta action

lokayukta action caught pwd chief engineer 50 thousand taking bribe, रिश्वतखोर कैलाश कुमार लच्छे व उनका साथी धर्मवीर सिंह रिश्वत लेते पकड़े गए (Source- Patrika)

Rewa Lokayukta Action: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी पर लोकायुक्त की कार्रवाई का सिलसिला जारी है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के रीवा का है, यहां लोकायुक्त रीवा की टीम ने PWD के चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लच्छे को सरकारी आवास पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने चीफ इंजीनियर के साथ उसके एक दूसरे साथी को भी पकड़ा है जो कि शासकीय कर्मचारी नहीं है।

1 लाख रुपये प्रति महीने रिश्वत की मांग

टेस्टिंग लैब पीवीपी एलटीजी जिला सतना के मैनेजर सोनू सिंह ने बीते दिनों 4 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में आकर पीएब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लच्छे के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फरियादी सोनू सिंह ने बताया कि उनकी फर्म के द्वारा कंस्ट्रक्शन कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता हैं। फर्म को लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा, कैलाश कुमार लच्छे द्वारा प्रति माह 1 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त टीम जब शिकायत की जांच कर रही थी, इसी दौरान चीफ इंजीनियर ने अपने साथी धर्मवीर भारती के सहयोग से 50 हजार रुपये की रिश्वत फरियादी सोनू सिंह से ली थी। लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार 11 अगस्त को फरियादी सोनू सिंह को रिश्वत के 50 हजार रुपये देने के लिए चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लच्छे के पास भेजा। चीफ इंजीनियर ने रिश्वत की राशि देने के लिए फरियादी को अपने रीवा स्थित अटल पार्क के सामने वाले सरकारी आवास पर बुलाया। यहां पर पहले से लोकायुक्त की टीम सादे कपड़ों में मौजूद थी और जैसे ही चीफ इंजीनियर कैलाश लच्छे ने अपने सहयोगी धर्मवीर भारती के सहयेग से रिश्वत ली तो उन्हें रंगेहाथों ट्रैप कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त की टीम ने आरोपीगण चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लच्छे व सहयोगी धर्मवीर भारती के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ट्रैप दल में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक एवं संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक के साथ लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान लोकायुक्त अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त पुलिस रीवा से मोबाइल नंबर 9893607619 पर संपर्क कर सकते हैं।