5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती रैली 24 अगस्त से 2 सितम्बर तक यहां होगी आयोजित, अंतिम तिथि से पहले कर लें आवेदन

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर। बीकानेर में 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 तक बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। जिसकी ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। सेना भर्ती रैली की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। भाकर ने निर्देश दिए कि स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस रैली के सम्बन्ध में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

रैली के सफल आयोजन के लिए पुलिस, प्रशासन व सेना के अधिकारी समन्वय से कार्य करें। रैली के संबंध में कानून व्यवस्था संधारण, यातायात, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, फायर बिग्रेड, बैरिकेटिंग, चिकित्सा, आवास, विद्युत, शामियाने, सफाई, जनरेटर, भोजन आदि की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर इस दौरान विशेष ध्यान रखा जाए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग