25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत लाइन में फाल्ट से सात गांव अंधेरे में, ग्रामीण हो रहे परेशान

विद्युत लाइन में फाल्ट निकालना विभाग के अधिकारियों के लिए भी गले की हड्डी बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Dec 2017, 12:43 PM IST

सुरनाणा. बिजली लाइन में सुबह व शाम हो रही ट्रिपिंग से न केवल ग्रामीण परेशान है। वहीं विद्युत लाइन में फाल्ट निकालना विभाग के अधिकारियों के लिए भी गले की हड्डी बन गया है। इन दिनों क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण बिजली समस्या से परेशान हैं।

गौरतलब है कि ढाणी भोपालाराम, सुरनाणा, नाथवाणा, नाथवाणा स्टेशन, किसनासर, राजपुरिया सहित चक व ढाणियों में लूणकरनसर जीएसएस से विद्युत आपूर्ति होती है लेकिन इनकी 45-50 किलोमीटर लम्बी लाइन में एक ट्रिपिंग होते ही सभी गांवों की बिजली आपूर्ति एक साथ ठप हो जाती है।

लम्बी लाइन में वऊाल्ट निकालने के लिए विभाग के कर्मचारी पिछले दो दिन से लगे है लेकिन फाल्ट नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की आंख मिचौनी से घरों में उपकरण जल रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य बीरबलराम हुड्डा ने कहा कि गांवों में ट्रिपिंग से ग्रामीणों सहित कृषि कुओं के काश्तकारो को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

प्रयास कर रहे हैं
तहसील क्षेत्र के इन गांवों में इन दिनों फाल्ट के चलते बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। फाल्ट निकालकर आपूर्ति सुचारू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजीव मितल, सहायक अभिंयता, विद्युत निगम, लूणकरनसर

सड़क पर बिजली के पोल लगाने का विरोध
लूणकरनसर. विद्युत निगम द्वारा लूणकरनसर से कांकड़वाला-बड़ेरण सड़क के किनारे बिजली के पोल लगाने के कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश रोझ व रामस्वरूप पूनिया ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा रोझां गांव के समीप से जलप्रदाय योजना के लिए बिजली की नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है।

निगम द्वारा बिजली के पोल सड़क के किनारे सटाकर रोपे जा रहे है तथा सड़क के नजदीक होने से खेतों से चारे की ट्रॉली, ऊंटगाड़े की झाल व अन्य सामान लेकर आने वाले के लिए बाधक बने है। इससे हादसे की आशंका बनी है। इसको लेकर कई बार निगम को अवगत करवाने पर सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है व काम रुकवा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग