
बीकानेर
राजस्थान में इन दिनों किसी न किसी बात को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीकानेर के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आज SFI से जुड़े छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। भगत सिंह छात्रावास पुनः शुरू करने सहित कॉलेज छात्रों की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर SFI छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज की गेट को बंद करके कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। SFI छात्र नेता पवन बिजारणिया का कहना था कि भगतसिंह छात्रावास कॉलेज द्वारा बंद कर दिया गया है जिसके चलते छात्रों को विभिन्न प्रकार की विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कॉलेज में स्वच्छ पेयजल,फर्नीचर,फेकल्टी बढ़ाने सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओ से कॉलेज छात्र जूझ रहे है लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा इन सब चीज़ों पर ध्यान नही दिया जा रहा है।