
शर्मा ने सुनाए मानसरोवर, लेह-लद्दाख के यात्रा वृतांत
बीकानेर सीबीआई के वरिष्ठ सलाहकार व सेवानिवृत्त उप सचिव केएल शर्मा का लेह लद्दाख व कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में शनिवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित पीएन पैलेस में विशेष व्याख्यान श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल की ओर से आयोजित किया गया। स्कूल समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस दौरान श्री गोपेश्वर विद्यापीठ द्वारा शर्मा का सम्मान सेवाभिनंदन पत्र, तिरंगी पताका, साफ ा और शॉल भेंट कर किया गया। ही सौ रामपुरिया विद्या निकेतन की तरफ से शर्मा का सम्मान मोमेंटो व माल्यार्पण द्वारा किया गया।
इस दौरान शर्मा ने कैलाश मानसरोवर व लेह लद्दाख यात्रा के अनुभव साझा किए। यात्रा की पूरी प्रक्रिया के बारे में वीडियो प्रजेंटेशन से जानकारी दी। शर्मा की सहधर्मिणी शिक्षाविद पुष्पा शर्मा ने भी प्रेरणा पाथेय प्रस्तुत किया। आयोजन संयोजक रवि अग्रवाल ने बताया कि पर्वतारोही मगन बिस्सा, कॅरियर काउंसलर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली व ही सो रामपुरिया विद्या निकेतन की प्राचार्या अनुराधा जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
20 Oct 2018 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
