
शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत, गूंजे जयकारे
बीकानेर.श्री खेतेश्वर महाराज के खेतेश्वर नगर गंगाशहर िस्थत मंदिर के 19 वें प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इन्द्रा कॉलोनी से खेतेश्वर नगर गंगाशहर तक निकाली गई शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चंग पर थाप, पाली का गेर नृत्य और सचेतन झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। राजपुरोहित युवा विकास मण्डल की ओर से शोभायात्रा आसोतरा के पीठाधीश संत तुलछाराम महाराज के सानिध्य में निकाली गई। तुलछाराम महाराज के इन्द्रा कॉलोनी पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रवचन में महाराज ने विश्व के समाज के कल्याण तथ ब्रह्मसमाकज के आचार एवं व्यवहार का उपदेश दिया। इस दौरान राजपुरोहित युवा विकास मण्डल के अध्यक्षों एवं समाज सेवियों का सम्मान किया गया।
जगह-जगह स्वागत
शोभायात्रा इन्द्रा कॉलोनी िस्थत खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि गृह से पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुई। शोभायात्रा उरमूल सर्कल, कीर्ति स्तम्भ, नगर निगम रोड, जूनागढ़, सार्दुल सिंह सर्कल, केईएम रोड, स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड होते हुए खेतेश्वर बस्ती गंगाशहर िस्थत श्री खेतेश्वर महाराज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सजे धजे ऊंट, घोडे़, छोटे बालक देवी देवताओं का स्वरुप धारण कर धार्मिक संदेश दे रहे थे। महिलाएं धार्मिक भजन प्रस्तुत कर रही थी। शोभायात्रा के दौरान खेतेश्वर के जयघोष गूंजते रहे। एक रथ में विराजित आसोतरा पीठाधीश तुलछाराम महाराज का जगह-जगह स्वागत किया गया। पंजाब से आए बैण्ड ने मधुर स्वर लहरिया बिखेरी। वहीं खेतेश्वर महाराज मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। शोभायात्रा में मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह आडसर, बाबू सिंह रासीसर, श्याम सिंह पुनाडि़या, हनुमान सिंह रासीसर, मनोहर सिंह बापेऊ, गोपाल सिंह मोरिया सहित कई लोगों ने शोभायात्रा का संचालन किया।
Published on:
09 Mar 2022 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
