
आयो लाल झूलेलाल तेहजा थीन्दा बेड़ापार...
बीकानेर. 'लगदा रहन तूहंजा मेला, चेटीचंड जो दिन सभागो सभीन सिंधी की शान आ, आयो लाल झूलेलाल... शनिवार को सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर उनसे कुशल मंगल की कामना की। चेटीचंड पर्व अमरलालजी के मंदिरों में झंडारोहण, अभिषेक, आरती पल्लव, अरदास की गई। सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की। रथखाना, सुदर्शना नगर, धोबी तलाई स्थित मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। शाम को धोबी तलाई से शोभायात्रा निकाली गई।
झूलेलाल का हुआ पूजन
रथखाना स्थित श्री अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह छह बजे भगवान झूलेलाल की महाआरती की गई। नौ बजे पवनपुरी व सुबह दस बजे रथखाना स्थित मंदिरों में झंडारोहण किया गया। सुबह से सत्संग व भजनमाला की प्रस्तुतियां दी गई। शाम छह बजे भगवान झूलेलाल का दरबार सजाया गया। ज्योति प्रज्जवलित की गई। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगा-रंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। रात दस बजे पवित्र ज्योति का जल में विसर्जन किया गया। आयोजन को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष हीरानंद रिझवानी, दौलत प्रमज्याणी, विजय एलानी, ओमप्रकाश गंगवानी, सतीश रिझवानी, अशोक वासवानी, दीपक आहूजा आदि ने भागीदारी निभाई।
गाजे-बाजे से निकली शोभायात्रा
चेटीचंड महोत्सव पर संत कंवरलाल सिंधी समाज ट्रस्ट, सिंघी सेन्ट्रल पंचायत व श्री अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में धोबी तलाई गली नंबर 11 से गाजे-बाजे के साथ शाम पांच बजे शोभयात्रा निकाली गई। 'हो लाल मुहिंजी पत रखजें सदा झूलेलाल... सभई चवो आयो लाल झूलेलाल... के जयकारों के साथ निकली शोभयात्रा में गणेशजी, भगवान झूलेलाल, भगवान अमरलाल, वीर हनुमान, भारत माता, शहीद हेमू कालानी, दहारसेन, दुर्गामाता, लव-कुश सहित कई सचेतन झांकियां निकाली गई। इसमें सिन्धी कलाकारों व रंगकर्मियों भागीदारी निभाई।
शोभायात्रा धोबी तलाई से रवाना होकर स्टेशन, रानी बाजार, ओवर ब्रिज, अम्बेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल होते हुए रथखाना स्थित मंदिर पहुंची। इस बीच रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने शीतल जल, शिकंजी, शर्बत आदि की व्यवस्थाएं की। साथ ही स्वागत भी किया गया। आयोजन को लेकर किशन सदारंगाणी, तेजप्रकाश वीरवाणी, दीप चंद सदारंगाणी, राजेश वलीरमाणी, लक्ष्मण, हरपााल सहित लोगों ने भागीदारी निभाई।
Published on:
07 Apr 2019 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
