25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाइयों के कलाई पर सजा बहनों का स्नेह

रक्षाबंधन पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों पर रा​खियां बांधकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के ललाट पर कुमकुम-अक्षत से तिलक कर मुंह मीठा करवाया और हाथ की कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाइयों ने बहनों को नगद राशि सहित विभिन्न तरह के उपहार भी दिए। भद्राकाल के बाद दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ हुआ रक्षाबंधन का दौर देर शाम बाद तक चलता रहा। पारंपरिक वस्त्र-आभूषणों से श्रृंगारित महिलाओं ने अपने भाइयों के हाथों की कलाई पर राखियां बांधी। इस दौरान ननद की ओर से अपनी भाभी के कलात्मक लूंबी बांधी गई। वहीं श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिरों में ठाकुरजी के राखियां बांधी और अर्पित की।

घरों में उल्लास का माहौल

रक्षाबंधन के दौरान घर-घर में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल रहा। बहनों ने घर परिवारों में सामूहिक रूप से अपने भाइयों के राखियां बांधी। महिलाएं अपने ससुराल से सज धज कर भाइयों के घर पहुंची। शुभ मुहूर्त के दौरान राखियां बांधने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इस दौरान शहर के गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर विशेष रौनक रही।

मिठाई-राखियों की खरीदारी

रक्षाबंधन पर राखियों की जमकर बिक्री हुई। गली-मोहल्लों से बाजारों तक सजी दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए कलात्मक राखियां व भाभी के लिए लूंबी की खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों पर खरीदार उमड़े। महिलाओं व पुरुषों ने विभिन्न तरह की मिठाइयां खरीदी। गिफ्ट आइटम की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।

पुर्न:वास गृह में बांधे रक्षा सूत्र

मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र िस्थत पुर्न:वास गृह में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता असमा नाज के नेतृत्व में पुर्न:वास गृह में आवासित लाभार्थियों के रक्षा सूत्र बांधे व मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। इस दौरान कई लाभार्थियों ने असमा नाज के भी रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और विश्वास का प्रतीक है। संस्था प्रबंधक जे आर चौहान ने संस्था गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था कार्मिक शहबा परवीन, संतोष चौधरी, सीमा, मगराज, विनोद तावनिया, विनोद आदि उपिस्थत रहे।

बांधे रक्षा सूत्र, दिलाई नशामुक्ति, सदाचार व सद्भावना की प्रतिज्ञा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुल गंज में सोमवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। केन्द्र में नियमित कक्षा व भोग व भाई बहनों की राखी के निमित्त सामूहिक कार्यक्रम हुआ। रक्षा बंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल के प्रवचन हुए। उन्होंने नशामुक्ति, सदाचार, सद्व्यवहार, शांति, सद्भावना प्रतिज्ञा करवाई जाएगी।केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल, बी.के.मीना व बी.के. रजनी ने केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, जिला कलेक्टर नम्रता वृिष्ण सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सेवानिवृत कार्मिकों व केन्द्र में आने वाले भाई बहनों के भाल पर तिलक कर रक्षा का सूत्र बांधा तथा मुंह मीठा करवाकर मंगलमय जीवन की कामना की।बी.के.कमल ने रक्षा सूत्र बंधवाने वालों को बधाई संदेश भी दिया । बधाई संदेश में बताया गया कि कलाई पर शोभायमान यह रक्षा सूत्र दिखने में तो रेशम की डोर है, परन्तु शक्ति में बेजोड़ है। यह राखी आत्मोत्थान की कुंजी एवं दिव्य गुणों की पूंजी भी है। सर्व गुणों को जीवन में सजाना राखी का मधुर संदेश है। स्व-परिवर्तन की अलख जगाना परमात्मा का दिव्य उपदेश है । यह कोमल बंधन आध्यात्मिकता से ओतप्रोत तथा परमात्म शक्तियों का स्रोत है। बी.के.राधा, बी.के. मीना, बी.के.रजनी ने भी केन्द्र में आने वाले भाई-बहनों के रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति शुभ संकल्प किया।