4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोबल के साथ परीक्षा में हल करे प्रश्व पत्र

बोर्ड परीक्षाओं के दौर में इस समय परीक्षार्थी बहुत ही अधिक दवाब में आ जाते है लेकिन वर्ष भर नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं ज्यादा दवाब वाली नहीं होती। बस केवल थोड़ा सा मनोबल के साथ व्यवस्थित रूप से प्रश्नों के उत्तर लिखने की जरूरत है अगर परीक्षार्थी ने ऐसा कर लिया तो कोई कारण नहीं की उसे परीक्षा में अच्छे अंक मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 17 Mar 2020, 5:08 PM IST

मनोबल के साथ परीक्षा में हल करे प्रश्व पत्र

yashpal acharya

बीकानेर. बोर्ड परीक्षाओं के दौर में इस समय परीक्षार्थी बहुत ही अधिक दवाब में आ जाते है लेकिन वर्ष भर नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं ज्यादा दवाब वाली नहीं होती। बस केवल थोड़ा सा मनोबल के साथ व्यवस्थित रूप से प्रश्नों के उत्तर लिखने की जरूरत है अगर परीक्षार्थी ने ऐसा कर लिया तो कोई कारण नहीं की उसे परीक्षा में अच्छे अंक मिले।

इस समय चल रही परीक्षाओं को लेकर पूर्व शिक्षा अधिकारी यशपाल आचार्य ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बारे में टिप्स दिए।

विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को इस तरह करें हल

परीक्षार्थी फिजिक्स व केमेस्ट्री के प्रश्न हल करते समय यूनिट अवश्य लिखें। परीक्षार्थी अक्सर उत्तर आने के बाद भी यूनिट लिखना भूल जाते है जैसे 10 मीटर है, या किलोमीटर है या कौनसी यूनिट है। होता ये है कि परीक्षार्थी केवल 10 लिख देते है इससे ये ज्ञात नहीं होता कि 10 क्या है।

परीक्षार्थी विज्ञान विषय में फार्मूलों का प्रयोग करे, सीधे उत्तर न लिखकर फार्मूला लिख कर अपने उत्तर को स्पष्ट करें इससे परीक्षक यह समझ जाता है कि परीक्षार्थी को इस विषय की अच्छी जानकारी है और इससे अंक अच्छे मिलते है।

तत्वों और रसायन विज्ञान के प्रश्नों को हल करते समय परीक्षार्थी समीकरण लिख कर छोड़ देते है अच्छे अंक लाने के लिए जरूरी है कि आप उस समीकरण में प्रयोग में लिए गए तत्वों व योगिकों के नाम भी लिखे। उसका क्या उत्पाद बना ये भी अंकित करें।

इसी तरह जीव विज्ञान के प्रश्न पत्र को हल करते समय परीक्षार्थियों को रेखीय नामांकित चित्र बनाकर अपने उत्तर को सशक्त बनाना चाहिए चाहे प्रश्न में नामांकित चित्र पूछा गया हो या नहीं। इसके लिए पेंटर बनने के जरूरत नहीं है साधारण सा नामांकित चित्र अच्छे अंक लाने की कुंजी है।

परीक्षार्थी जल्दबाजी न करें समय का पूरा ध्यान रखे। सशक्त लेखन विधि से अपने प्रश्न पत्र को हल करें तो कोई कारण नहीं कि परीक्षार्थी अच्छे अंक न ला सकें।