5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गीत-संगीत और नृत्य की धूम

बीकानेर. गणगौर उत्सव की इन दिनों धूम है। जगह-जगह गणगौर महोत्सव मनाए जा रहे हैं। रविवार को कई स्थानों पर गणगौर उत्सव मनाए गए। महिलाओं ने गणगौर के गीतों की प्रस्तुतियां दी। शृंगारित प्रतिमा के आगे नृत्य कर मन्नतें मांगी। पानी पिलाने की रस्म निभाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification
song-and-music

गीत-संगीत और नृत्य की धूम

बीकानेर.

गणगौर उत्सव की इन दिनों धूम है। जगह-जगह गणगौर महोत्सव मनाए जा रहे हैं। रविवार को कई स्थानों पर गणगौर उत्सव मनाए गए। महिलाओं ने गणगौर के गीतों की प्रस्तुतियां दी। शृंगारित प्रतिमा के आगे नृत्य कर मन्नतें मांगी। पानी पिलाने की रस्म निभाई गई। धनवंतरि करनी रूपेद्री औषध अनुसंधान एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के तत्वावधान में डॉ.सुनिता लोहिया के नेतृत्व में उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुमन, कांता पुरोहित, सोमा सचदेवा, राधा खटोड़ ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में मोनिका व्यास, प्रियदर्शिनी लोहिया, आंचल शर्मा, आयुशी चौधरी, रूचि सचदेवा आदि मौजूद रहे। श्री बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति का गणगौर उत्सव को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नृसिंह भवन में मनाया गया।
समिति की पूर्व अध्यक्षा रेखा लोहिया के अनुसार सम्पूर्ण व्यवस्था में समिति की सभी महिला सदस्याओं ने सक्रिय योगदान प्रदान किया। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय में गणगौर उत्सव मनाया गया। इंद्रा बालेचा ने बताया कि गणगौर सजावट के आधार पर पुरुस्कृत किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग