22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करणी सिंह स्टेडियम में नहीं बन पा रहे खेल मैदान, खेल विभाग में अटकी है फाइल

खेल मंत्री के निर्देश के बाद खेल अधिकारी ने खेल मैदानों को नए सिरे से बनाने के लिए प्रस्ताव खेल विभाग को भेज दिया।

2 min read
Google source verification
Sports ground

डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बने खेल मैदानों को नए सिरे से बनाने के प्रस्ताव के बाद अब फाइल खेल विभाग में अटकी हुई है। करीब एक साल पहले खेल मंत्री ने करणीसिंह स्टेडियम में बने खेल मैदानों का निरीक्षण किया था। उस दौरान स्टेडियम में अजीब ढंग से अलग-अलग खेलों के मैदान बने हुए थे।

इसके बाद खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिया कि इन खेल मैदानों को नए सिरे से बनाया जाए। खेल मंत्री के निर्देश के बाद खेल अधिकारी ने खेल मैदानों को नए सिरे से बनाने के लिए प्रस्ताव खेल विभाग को भेज दिया। इसके बाद भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।

यह खेल मैदान जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनको खेल के नियम के अनुसार भी नहीं बनाया गया है, जिसके कारण खिलाडि़यों को परेशानी हो रही है। कई खिलाड़ी तो यहां खेलते समय चोटिल भी हो चुके हैं।

खिलाड़ी करते हैं बाहर अभ्यास
डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में खेल के नियम के अनुरूप खेल मैदान नहीं होने के कारण ज्यादातर खिलाड़ी दूसरे खेल मैदानों या दूसरे जिलों में जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। इससे यहां के खिलाड़ी परेशान होते हैं और मेडल भी नहीं जीत पाते हैं।

ये खेल मैदान
स्टेडियम में अभी क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि के मैदान बनाए हुए हैं।

प्रस्ताव भेजा है, बजट का इंतजार
खेल मैदानों के प्रस्ताव बनाकर जयपुर क्रीड़ा परिषद व खेल विभाग को भेज दिया है। अब बजट आने के बाद इन खेल मैदानों को नए सिरे से बनाया जाएगा। उम्मीद है शीघ्र ही इस पर कार्रवाई होगी।
हरिराम चौधरी, जिला खेल अधिकारी, बीकानेर

जिम्नास्टिक में खिलाडि़यों ने कांस्य पदक जीता
24 से 29 सितंबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा में आयोजित ६२वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। टीम प्रभारी भवानी पटवा ने बताया कि टीम में गौतम नायक, सगन सरस्वती, दुर्गेश जोशी, राजपाल जाट, रितेश व अरमान कादरी है। इस दौरान खिलाडि़यों का एम एम मैदान में माला पहनाकर स्वागत किया गया।

तीरंदाज रवाना
भारतीय आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथसर कुंआ, बीकानेर के 14 खिलाड़ी भारतीय तीरदांजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिवपुरी रवाना हुए। महासभा के संभागीय अध्यक्ष भंवरलाल बारासा ने बताया कि जिसमें वाल्मीकि समाज के 4 खिलाड़ी खुशाल बारासा, विशाल बारासा, प्रशान्त चांवरिया एवं सूरज प्रकाश जाजोट हिस्सा ले रहे हैं।