7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
वर्षों पुराने स्टेडियम का जीर्णोधार,प्रतियोगिता शुरू
Play video

वर्षों पुराने स्टेडियम का जीर्णोधार,प्रतियोगिता शुरू

स्टेडियम तैयार, प्रतियोगिता शुरू  
Google source verification

खाजूवाला. मंडी में वर्षों पुराने स्टेडियम का जीर्णोधार करवाया गया है। संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने पिछले वर्ष 28 लाख रुपए स्वीकृत कर इसका जीर्णाेद्धार शुरू करवाया। स्टेडियम के लिए संसदीय सचिव डॉ. मेघवाल ने बुधवार को 10 लाख रुपए की और स्वीकृति दी है।
इस स्टेडियम में बुधवार को प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इसका शुभारम्भ संसदीय सचिव मेघवाल व सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी ने किया।आयोजन कर्ता हमीद नागौरी ने बताया कि बुधवार को इस एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।

 

इस अवसर पर डॉ. मेघवाल ने कहा कि शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में खेलों की अहम भूमिका है। स्टेडियम के तैयार होने से युवाओं को पर्याप्त अवसर मिलेंगे और प्रतिभा का प्रदर्शन राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कर सकेंगे। नागौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन तीन मुकाबले हुए। इस अवसर पर वृत्ताधिकारी इस्माइल खान, बीएसएफ की 157वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेण्ट नीतिन कुमार चौबे, थानाधिकारी विक्रम चारण, राकेश सहोत्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग, मखनसिंह राठौड़, सरपंच प्रकाश सहारण, सरपंच इशाक खां नायक, युसूफ पडि़हार, जगसीर सिंह रामगढिय़ा, मंगलसिंह रामगढिय़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व नागरिक मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़