5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान के ताले तोड़ हजारों का सामान व नकदी पार

bikaner-nokha news: सीसीटीवी कैमरे में कैद एक चोर, गुस्साए दुकानदारों ने थाने पहुंच जताया रोष, गश्त बढ़ाने की मांग
2 min read
Google source verification
Stolen in two shops in Nokha

Stolen in two shops in Nokha

बीकानेर. नोखा. कस्बे में चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गत दिनों से वाहन चोरों ने आंतक मचा रखा है। पुलिस वाहन चोरों की गिरेबान तक पहुंच पाती, इससे पहले ही रविवार रात को नागौर रोड पर मोटर मार्केट में स्थित एक परचून दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपयों का परचून सामान व नकदी पार कर ले गए।

यहां पर चोरों ने दो अन्य दुकानो के ताले भी तोडऩे के प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सोमवार को चोरी की घटना से गुस्साए दुकानदारों व व्यापारियों ने थाने पहुंचकर रोष जताया और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

यूं दिया चोरी की वारदात को अंजाम

पीडि़त दुकानदार सुखराम जाट ने बताया कि वह रविवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर गया था। सोमवार सुबह आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे थे और सामान अस्त-व्यस्त बिखरा था। दुकान में करीब ४० हजार रुपए का परचून सामान व 50 हजार रुपए की नगदी गायब थी।

चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पास ही निर्माणधीन बिल्डिंग में रखी लोहे की सीढ़ी का इस्तेमाल किया। सीढ़ी के सहारे से दुकान की छत पर चढ़े और वहां पर दरवाजा तोड़कर अंदर दुकान में दाखिल हुए। यहां पर लगाई गई लकड़ी की पलाई को तोड़कर दुकान में से हजारों रुपए का परचून सामान व गले में रखे ५० हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद एक चोर

घटना स्थल पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के करीब एक बजे एक युवक पीठ पर बैग लटकाए जाते दिखाई दे रहा है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

दूसरी दुकान में चोरी, तीसरी में रहे असफल

रविवार रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। पहली दुकान में हजारों रुपयों का सामान चोरी करने के बाद पास में ही दूसरी दुकान में लोहे की जाली तोड़कर घुसे और सामान चोरी कर ले गए।

तीसरी दुकान में चोरी करने के लिए दीवार तोडऩे का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। क्षेत्र में एक साथ तीन दुकानों के ताले तोडऩे की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठाए। वहीं रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने एक मुनीम से ७० हजार रुपए छीनकर फरार हुए युवकों के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग