6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के लिए एक करोड़ मिले

student cadedts police scheme in rajasthan विद्यार्थियों में अनुशासन और कानून की पालना को स्वाभाविक जीवन शैली में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना की क्रियान्वित को लेकर कवायद चल रही है। योजना के लिए १ करोड़ १९ लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
2 min read
Google source verification
students

education directorate

बीकानेर. विद्यार्थियों में अनुशासन और कानून की पालना को स्वाभाविक जीवन शैली में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना की क्रियान्वित को लेकर कवायद चल रही है। योजना के लिए १ करोड़ १९ लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

इसमें केन्द्र सरकार की अंशदान राशि ७१ लाख ४० हजार और राज्य सरकार का अंशदान ४७ लाख ६० हजार रुपए रहेगा। योजना के लिए स्कूलों को जल्द ही बजट जारी किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को ५० हजार रुपए आवंटित किए जाएंगे।

इसमें शैक्षणिक, आउटडोर, प्रशिक्षण, कन्टीजेन्सी की राशि है। राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तर पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण, वर्कशॉप, ओरियन्टेशन कार्यक्रम का खर्चा माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय करेगा।


यह है उद्देश्य
योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज के प्रति सेवा भाव के साथ कर्तव्य बोध एवं व्यक्तित्व विकास करना है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। यह योजना पुलिस व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलेगी।

इससे विद्यार्थियों में कानून की उपयोगिता की समझ बनेगी और वे कानून का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक बुराइयों के निस्तारण में पुलिस का सहयोग, पुलिस व अन्य हेल्पलाइनों की जानकारी, यातायात नियमों की जानकारी देना भी इसमें शामिल है।


बताएंगे नियम
योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात व्यवस्था में सुधार, पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि का विकास किया जाएगा। स्कूलों में यातायात नियम बताए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव हो सकेगा।


दो साल की अवधि
यह योजना राज्य की सभी 249 पंचायत समितियों के एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू होगी। यह 2 वर्ष की अवधि के लिए कक्षा 8 से शुरू की जाएगी। पहले साल कक्षा 8 के शारीरिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अगले वर्ष इन्हीं कैडेट्स को नवीं कक्षा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


स्कूलों को शीघ्र देंगे राशि
योजना के तहत जल्द ही स्कूलों को राशि आवंटित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया प्रगति पर है। योजना से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होगा और सकारात्मक बदलाव होगा।
नथमल डिडेल, निदेशक, मा. शिक्षा विभाग, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग