5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों में दमखम दिखाने के लिए तैयारी में विद्यार्थी

खेलों की नगरी बीकानेर में 25 नवम्बर से विद्यार्थी अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 Nov 2017, 11:40 AM IST

बीकानेर . खेलों की नगरी बीकानेर में 25 नवम्बर से विद्यार्थी अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने व बड़ा मंच देने के उद्देश्य से पाई ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन है। जिसमें विद्यालयों के माध्यम से शाम पांच बजे तक खेलवार सूची भिजवाई जा सकती है।

बीकानेर में हो रहे पाई ओलम्पिक के प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बॉस्केटबॉल के प्रतिभागी विद्यार्थियों के जोश व दमखम परखने के लिए पांच दिवसीय खेल स्पद्र्धा का आयोजन होगा। इसमें हिन्दुस्तान जिंक और पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की संयुक्त मेजबानी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में सार्दुल स्पोर्ट्स ग्राउण्ड पर खेल प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन के प्रायोजक के रूप में आरएसवी गु्रप बीकानेर अपनी भूमिका निभाएगा। सहप्रायोजक इनसाईट एज्युकेशन होगी। साथ ही एनडी मॉर्डन स्कूल व कम्प्यूटर एज्यूकेशन डॉट कॉम (सीईसी) सहयोगी होंगे।

स्कूल के माध्यम से होंगे रजिस्ट्रेशन
पाई स्कूल ओलंपिक के लिए किसी भी तरह का पंजीकरण शुल्क नहीं है। खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन स्कूल के माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। इसमें सरकारी व निजी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए दो आयु वर्ग तय किए गए हैं। इनमें 14 वर्ष (कक्षा 6 से 8) और 18 वर्ष (कक्षा 9 से 12 तक) के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 22 नवम्बर शाम 5 बजे तक होगी।

यहां करें आवेदन
खेलों के लिए प्रविष्टि एक्सेल शीट में अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार व खिलाडिय़ों के नाम सहित ravindra.harsh@in.patrika.com मेल आईडी पर भेजें।
संपर्क करें- 9351205523

इनमें मिलेगी ट्रॉफी
सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए सबसे अधिक मैच जीतने पर
सुपर स्कूल ट्राफी
(पाई स्कूल ओलम्पिक ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर)

ये खेल शामिल
प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लॉग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो) के अलावा वॉलीबाल, कबड्डी, स्केटिंग फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, तीरंदाजी, शूटिंग, जूडो, कुडो और रस्साकस्सी जैसे खेल शामिल किए जाएंगे।