5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इन पत्रों एवं बिलों पर होगा मतदान करने का संदेश

बीकानेर. शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडऩे तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sweep program

Sweep program


बीकानेर. शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडऩे तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन के गुप्ता ने बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के अधिकारियों की बैठक में कहा कि कलक्टर कार्यालय की ओर से जारी होने वाले सभी पत्रों और प्रपत्रों में मतदान के लिए प्रेरित करने वाली मोहर लगाई जा रही है। सभी विभाग भी इसी प्रकार की सील बनवाकर प्रत्येक सरकारी पत्र-प्रपत्र पर इस सील का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि जिला कोष कार्यालय द्वारा जारी होने वाले पेंशन ऑर्डर, अस्पतालों में रोगियों को दी जाने वाली पर्चियों, बिजली और पानी के बिलों पर मतदाता सूची में नाम जुडवाएं, मतदान का अधिकार पाएं जैसे स्लोगन प्रिंट करवाने के निर्देश दिए।

मतदाता जागरूकता रथ आज होगा रवाना
स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी अजीत सिंह के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह ११.१५ बजे मतदाता जागरूकता रथ कलक्ट्रेट परिसर से रवाना होगा। मतदाता जागरूकता के लिए 15 अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर एक साथ विभिन्न गतिविधियों के 15 तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाइक रैली, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सेमिनार, मेहन्दी प्रतियोगिता, व्यापारिक संगठनों की बैठक, मंडी व्यापारियों के साथ चर्चा, दीवार लेखन, हस्ताक्षर अभियान, शॉपिंग मॉल में कठपुतली शो, साइकिल रैली व प्रभात फेरी आदि के आयोजन होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग