
syllabus
बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक डॉ. यदुनाथ सिंह ने कहा है कि उदारीकरण, निजीकरण तथा सार्व.भौमिकरण होने के साथ ही प्रभावी प्रबंधकों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हो गए हैं। अधिकाधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में आ रही हैं और अनेक भारतीय कंपनियां विदेश में संयुक्त उद्यम के लिए जा रही हैं।
इससे योग्य प्रबंधकों को संगठनों के चलाने तथा उनके प्रबंधन के लिए करियर के आकर्षक विकल्प खुलते जा रहे हैं। डॉ. सिंह विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संकाय की तीसरी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अत्यधिक कुशल व्यवसायियों की आवश्यकता के साथ-साथ प्रबंधन स्नातकों की व्यापक मांग रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए बीटीयू ने एमबीए का इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार करवाया है। डॉ. सिंह ने नैतिक मूल्यों, इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन, कार्य करने की प्रवृति और राष्ट्र के विकास पर आधारित पाठ्यक्रम को समय की मांग बताया।
सिंह ने बताया कि एमबीए के इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम के लिए विशेष पाठ्यक्रम निर्माण समिति में डॉ. गौरव बिस्सा को चेयरमैन बनाया गया है। मानव संसाधन प्रबंध के क्षेत्र में अजमेर के डॉ अमित शर्मा, वित्त प्रबंध के क्षेत्र में बीकानेर के डॉ. नवीन शर्मा, मार्केटिंग के क्षेत्र में जोधपुर के डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. शीतल सोनी तथा प्रायोगिक विषयों के अध्यापन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की डॉ. हेम आहूजा व डॉ. अलका स्वामी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय की बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के चेयरमैन व अभियांत्रिकी महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव बिस्सा ने बताया कि बैठक में एमबीए तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पारित किया गया।
Published on:
14 Mar 2020, 8:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.