17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लू के थपेड़ों से झुलसने लगा शरीर, अगले दो-तीन दिन आग उगलेगा सूरज, संभल कर रहें

सुबह और शाम भी सिर्फ ऑफिस-स्कूल और कॉलेज जाने-आने वाले लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। या जरूरत पड़ने पर बाजार जाने वाले लोग शाम सात बजे बाज ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

ÈôÅUô SÅUôÚUèÐ Øð ãñ »×èü ·¤æ ·¤Øêü Õè·¤æÙðÚUÐ ×æÚUßæÇ¸ ×ð´ ·¤ãæßÌ ãñ »×èü ÁðÆ ¥õÚU ¥æáæÉ¸ ·¤è° Üðç·¤Ù §â ÕæÚU ßñàææ¹ ׿â ×ð´ ãè »×èü ÌðßÚU çιæ ÚUãè ãñÐ ÎôÂãÚU ×ð´ âǸ·¤ô´ ÂÚU âóææÅUæ ÂâÚU ÁæÌæ ãñÐ Õè·¤æÙðÚU ×ð´ ÂǸ ÚUãè ÌðÁ »×èü ·Ô¤ ¿ÜÌð ÌæÂ×æÙ y® çÇ»ýè ª¤ÂÚU Âãé´¿ »Øæ ãñл×èü âð ÁÙÁèßÙ ÂêÚUè ÌÚUã âð ÂýÖæçßÌ ãñÐ Õè·¤æÙðÚU ·Ô¤ ÃØSÌÌ× ×æ»ü ÁêÙæ»É¸ ÚUôÇ ÂÚU »×èü ·Ô¤ ·¤æÚU‡æ âóææÅUæ ÀæØæ ÚUãæ ·¤ÕæÇ¸ ¹ÚUèÎÙð ßæÜð »×èü ß Ïê âð Õ¿æß ·¤æ ÁÌÙ °ðâð ç·¤Øæ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥ÜèÐ

गर्मी अब परवान चढ़ने लगी है। लू के थपेड़े शरीर को झुलसाने लगे हैं। पारे का आलम यह है कि वह रोज ही नई ऊंचाइयां छूने को लालायित दिखाई दे रहा है। इन हालात में शहरी हो या ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त सा नजर आ रहा है। सड़कें दोपहर में तो एकदम खाली रहने लगी हैं। सुबह और शाम भी सिर्फ ऑफिस-स्कूल और कॉलेज जाने-आने वाले लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। या जरूरत पड़ने पर बाजार जाने वाले लोग शाम सात बजे बाज ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

गर्मी और लू के बीच जिले में इस सीजन में पहली बार मंगलवार को गर्मी ने अपने ऐसे तेवर दिखाए कि दोपहर के समय सड़कों पर गर्मी का लॉकडाउन जैसा लग गया। दोपहर एक बजे बाद तो सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। स्थिति यह रही कि लू के थपेड़ों से शरीर झुलसने लगा और पंखे तथा कूलर भी खिलौने नजर आने लगे। सुबह सूर्य निकलने के साथ ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।

गर्मी ने किया हैरान

इस माह शुरू से ही सूर्य ने दिखाए तेवर

मई माह के शुरुआत में ही गर्मी अपने पूरे शबाब पर आ गई। अप्रेल माह में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। वह मई में 40 के पार चलना शुरू हो गया और पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक है। तेज गर्मी तथा लू से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने कई जतन किए। इसके बाद भी छुटकारा नहीं मिल रहा था।

घरों में पंखे तथा कूलर भी बेअसर दिखने लगे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूलों में बच्चों को झेलनी पड़ी। खासतौर से कई सरकारी स्कूलों में तो कूलर तक उपलब्ध नहीं हैं। दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर घर आने के समय भी बच्चों की हालत खराब हाे रही है। लू के थपेड़ों को झेलते हुए बच्चे पैदल तथा ऑटो में परेशान दिखे। गर्मी के मौजूदा तेवरों को देखते हुए 9 एवं 10 मई को होने वाली पतंगबाजी को लेकर शौकीन लोग भी परेशान नजर आ रहे हैं। अभी तक पतंग की दुकानों पर ग्राहकी भी कोई खास नजर नहीं आ रही है। जो जरूरी काम से घरों से निकले हुए थे, वे गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। गर्मी बढ़ने के साथ ही ऐसी, कूलर तथा पंखों की मांग बढ़ गई है।

आगे क्या...

मौसम विभाग ने जिले में हिट वेव चलने तथा तापमान बढ़ने की चेतावनी पहले ही दे रखी है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिन तापमान में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। दस मई को शाम के समय वापस मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने बरसात को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। गर्मी के कारण अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 42.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि इससे पहले 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।