5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने मांगी सांसद-विधायक कोटे की रिपोर्ट

पूरे जिले में समान विकास की कवायदबीकानेर. सांसद-विधायक कोटे से स्वीकृत विकास कार्यों की राज्य सरकार ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट राज्य भर से इस शिकायत के बाद मांगी गई है कि कुछ पंचायत समितियों और क्षेत्र में सांसद एवं विधायक कोटे से ज्यादा स्वीकृतियां दे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hem Sharma

•

Updated: 12 Jul 2016, 11:53 AM IST

development

development

पूरे जिले में समान विकास की कवायदबीकानेर. सांसद-विधायक कोटे से स्वीकृत विकास कार्यों की राज्य सरकार ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

यह रिपोर्ट राज्य भर से इस शिकायत के बाद मांगी गई है कि कुछ पंचायत समितियों और क्षेत्र में सांसद एवं विधायक कोटे से ज्यादा स्वीकृतियां दे दी जाती हैं, जबकि कई पंचायत समितियां सांसद एवं विधायक कोटे से विकास की दृष्टि से वंचित रह जाती है।

जिला परिषद की ओर से राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में बीकानेर के सांसद एवं सातों विधायकों की तरफ से जारी स्वीकृतियों में इस तरह का भेदभाव करना नहीं पाया गया है।

जिला परिषद के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बीकानेर जिले में राज्य सरकार की ओर से इंगित शिकायत नहीं पाई गई है।