6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीबीएम में भर्ती बीमार मां से मिलने गया परिवार, पीछे से चोर कर गए घर साफ

theft in house- नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में हुई वारदात  
2 min read
Google source verification
theft in house bikaner news

पीबीएम में भर्ती बीमार मां से मिलने गया परिवार, पीछे से चोर कर गए घर साफ

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। हर दूसरे दिन चोरी की वारदात हो रही है। शनिवार को भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीडि़त व्यक्ति ने नयाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अुनसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी मनोज व्यास ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां बीमार है जो पीबीएम के टीबी अस्पताल में भर्ती है। उनकी देखभाल के लिए पत्नी अस्पताल गई हुई थी। घर में बेटी थी वह भी शाम को भाई के अस्पताल चली गई तथा घर पर कोई नहीं था।

रात को अज्ञात व्यक्ति मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे तथा आलमारियों में रखे चांदी की पायल, २५ तौला चांदी का सेट सोने की पॉलिस की हुई, २५-३० हजार के चांदी के सिक्के और १०-२० हजार रुपए चुरा ले गए। वारदात की इत्तला पड़ोसियों से मिली। इस पर घर पहुंचा और नयाशहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

बेटी की शादी के लिए रखे जेवर चुरा ले गए चोर

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के पीछे एक मकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। इस संबंध में पीडि़ता जमना देवी पत्नी मदनलाल कुम्हार ने थाने में मामला दर्ज कराया है।उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी के लिए जेवर बनवाकर रखे थे। 28 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम छह बजे बीच चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुसे और घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले गए।

पीडि़ता ने बताया कि यह जेवर उसकी बेटी की शादी के लिए बनाकर रखे थे। वारदात के समय पूरा परिवार उसके पीहर गया था। शाम को जब उसका लड़का साइकिल लेकर घर पहुंचा तो पता चला कि घर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग