5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक रात में दो दुकानों में चोरी, हजारों के मोबाइल चुराए

जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। छत्तरगढ़ कस्बे में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने सूरतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित दो दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपए के मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
theft in shop in chattargarh bikaner

theft in shop in chattargarh bikaner

छत्तरगढ़. जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। छत्तरगढ़ कस्बे में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने सूरतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित दो दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपए के मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे। इसके बाद दुकान मालिकों ने पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी की छानबीन में जुट गई है। फि़लहाल चोरों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार बारुपाल ने बताया कि मोबाइल दुकान मालिक लवली शर्मा व परचून दूकान मालिक ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात करीब दो बजे दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए के मोबाइल व परचून का सामान सहित कुछ नकदी रुपए चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग