5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में बनेगा तीसरा अग्निशमन केन्द्र

निगम में टेण्डर प्रक्रिया शुरू: 44 लाख रुपए आएगी लागत, अभी तय नहीं हुआ स्थान   दो दमकल रखने की होगी व्यवस्था
less than 1 minute read
Google source verification
Third Fire Station to be built in the city

शहर में बनेगा तीसरा अग्निशमन केन्द्र

बीकानेर . शहर में अब तीसरा अग्निशमन केन्द्र जल्द स्थापित होगा। इसके लिए नगर निगम ने इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए अग्निशमन केन्द्र के निर्माण पर करीब ४४ लाख रुपए की लागत आएगी। हालांकि निगम अग्निशमन केन्द्र के लिए अभी स्थान निर्धारित करेगा, लेकिन निर्माण शुरू होने के बाद यह करीब चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

निगम आयुक्त के अनुसार नए अग्निशमन केन्द्र में दो दमकल गाडि़यों को रखने के लिए शेड, ओवरहैड टैंक, अण्डर ग्राउण्ड टैंक, कंट्रोल रूम, स्टोर और स्टाफ के लिए कमरों का निर्माण होगा। इसके बनने के बाद आग घटनाओं पर जल्द काबू पाने में मदद मिल सकेगी।

अभी यहां हैं केन्द्र
शहर में निगम की ओर से दो अग्निशमन केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। एक मुरलीधर व्यास नगर और दूसरा बीछवाल क्षेत्र में है। दोनों केन्द्रों में नौ दमकल गाडि़यां हैं। निगम की ओर से डीएलबी से पांच दमकल गाडि़यों की मांग की गई है। तीसरे अग्निशमन केन्द्र में दो गाडि़यां तैनात रहेंगी।

सालों से इंतजार
शहर के विस्तार को देखते हुए सालों से तीसरे अग्निशमन केन्द्र की आवश्यकता महासूस की जा रही है। निगम की साधारण सभा में इसके लिए प्रस्ताव पारित हो चुका है। वित्तीय वर्ष २०१९-२० के प्रस्तावित बजट में भी अग्निशमन केन्द्र के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की गई। पार्षदों सहित बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया भी अग्निशमन की मांग रखते आए हैं।

जल्द तय होगा स्थान
&शहर में तीसरे अग्निशमन केन्द्र का निर्माण टेण्डर प्रक्रिया के पूरी होते ही शुरू करवा दिया जाएगा। इसमें दो दमकल गाडि़यों को रखने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कुछ स्थान देखे गए हैं, जल्द ही एक स्थान तय किया जाएगा।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग