
स्वचालित सीढ़ियों
बीकानेर . रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन पर अब यात्रियों को जल्द ही स्वचालित सीढिय़ों की सुविधा मिलेगी। एक नम्बर प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढिय़ों का निर्माण पूरा हो चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में इनका ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। सीढिय़ों पर टिन लगाने का काम पूरा हो चुका है।
एक-दो दिन में दोनों तरफ एसीपी (एल्युमीनियम प्लेट से निर्मित परतें) लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीधे प्रायोगिक तौर पर परीक्षण ट्रायल किया जाएगा। स्वचालित सीढिय़ों का निर्माण रेलवे स्टेशन पर आरक्षित कार्यालय के पीछे कराया जा रहा है।
इसको सड़क से फुट ओवरब्रिज तक बनाया जा रहा है। इस पर 1 करोड़ 87 लाख 70 हजार रुपए आई है। रेलवे की सिविल इंजीनियरिंग और विद्युत शाखा की देखरेख में इसका निर्माण कराया गया है। एक निजी कंपनी ने सीढिय़ां लगाने का काम किया था।
एक और प्रस्तावित
बीकानेर स्टेशन पर एक और स्वचालित सीढ़ी प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर स्थान चिह्नित करने के लिए सर्वे करवा रहे हैं।
लिफ्ट पहले से
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पहले से दो लिफ्ट की सुविधा मिल रही है। दो व तीन और चार व पांच नम्बर प्लेटफार्म पर दो लिफ्टें लगाई गई हैं।
दूसरे पखवाड़े में खोल देंगे
स्वचालित सीढिय़ों का कार्य पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह इसका प्रायोगिक परीक्षण किया जाएगा। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
एके दुबे, मंडल रेल प्रबंधक
नव मतदाता पंजीकरण अभियान कल से
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के एक से 15 जनवरी तक चलाए जाने वाले नव मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरुआत सोमवार से होगी। शहर जि़लाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया भाजपा शहर जिला व भाजयुमो संयुक्त रूप से इस अभियान में कार्य करेगा। इसके तहत कॉलेज कैम्पस, शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर मंडल स्तर तक नव मतदाताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अभियान को लेकर मंडल स्तर तक समन्वयक, संयोजक और कैम्प प्रभारी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक नए मतदाताआें का पंजीकरण किया जा सके।
Published on:
31 Dec 2017 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
