
घर में आग
लूणकरनसर. तहसील के ग्राम अमरपुरा में सोमवार रात को अचानक लगी आग से एक दलित युवक का आशियाना जलकर राख हो गया तथा आगजनी से पीडि़त परिवार को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमरपुरा के दलित युवक किशोर कुमार पुत्र हंसराज नायक के कच्चे मकान में सोमवार रात करीब 11.30 बजे आग लग गई।
आग से युवक के घर में रखा गेहूं, बाजरी, ग्वार, मोठ समेत पहनने व ओढऩे के कपड़े, बर्तन आदि नुकसान हो गया। इसके अलावा घर का परचून के सामान व दो हजार रुपए नगदी भी जल गई। ढाणी पाण्डूसर सरपंच प्रेमप्रकाश सारण ने उपखण्ड प्रशासन व तहसील प्रशासन को अवगत करवाते हुए दलित युवक को हुए आगजनी के नुकसान का मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है।
प्रशासन को बताया है कि युवक मजदूरी कर परिवार को लानलन-पालन करता है तथा आगजनी से करीब एक लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। ऐसी स्थिति में आपदा राहत प्रबन्धन से पीडि़त परिवार को सहायता दिलवाई जाए।
डिग्गी में गिरने से युवक की मौत
खाजूवाला. पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 9 बीडी में डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 9 बीडी निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र जाट की देर रात डिग्गी में पानी भरने गया। वहां पर उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। डिग्गी में गिरने की आवाज सुन उसका ताऊ का लड़का मनफूल मौके पर पहुंचा और पड़ौसियों की मदद से उसे बाहर निकाला तो सुरेन्द्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
बिजली चोरी करते दो जनों को पकड़ा
श्रीडूंगरगढ़.मोमासर गांव में विद्युत निगम के अधिकारियों ने सतर्कता जांच की कार्रवाई कर दो अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर जब्त किए। सहायक अभियन्ता डीसी बेनीवाल ने बताया कि मोमासर गांव के रतनाराम गोदारा व भोजाराम जाखड़ खेत में अवैध ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली चोरी करते मिले। उन्होंने अपनी ढाणी में बने मकान के पास भूमिगत कमरा बना कर उसमें ट्रांसफार्मर लगा रखा था।
दोनों जनों पर तीन तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करवाने पर दोनों के विरूद्ध विद्युत चोरी के मामले दर्ज करवाए जाएंगे। सतर्कता जांच में अधिशाषी अभियन्ता पीके माथुर, बीएस मीणा के साथ्ज्ञ श्रीडूंगरगढ़ थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव के खेत में भूमिगत ट्रांसफार्मर को निकालते हुए।
Published on:
22 Nov 2017 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
