26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर तीन जने हथियार सहित पकड़े

निशानदेही पर नयाशहर पुलिस ने तीन और आरोपितों को पकड़कर उनसे हथियार बरामद किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Jun 2017, 11:23 AM IST

Arrested

Arrested

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र उर्फ भूपसा की निशानदेही पर नयाशहर पुलिस ने तीन और आरोपितों को पकड़कर उनसे हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर अवैध हथियार वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत सीओ सिटी किरण गोदारा के नेतृत्व में सीआई बहादुरसिंह, सीआई नरेन्द्र पूनिया की टीम बनाई गई।

टीम ने 18 जून को हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र उर्फ भूपसा, विक्रमसिंह, भैरुंसिंह, दिनेश बिश्नोई, बसंत चौधरी एवं शुभम पारीक को पकड़ा था, इनके कब्जे से एक-एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई थी। इस मामले में रिमांड पर चल रहे भूपेन्द्र ने पुलिस के समक्ष अवैध हथियार बेचने वालों के नाम उजागर किए।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी बजरंग कुमावत से पिस्तौल, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी हड़माल से 32 बोर देशी पिस्तौल एवं मनीष कोचर से पिस्तौल बरामद किया।

आरोपितों को पकडऩे में एसआई वेदपाल, एसआई जगदीश, एएसआई विजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल महावीर व सोमवीर की भूमिका अहम रही।

सीओ सिटी ने बताया कि बजरंग के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। मनीष के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा पुलिस ने भूपेन्द्र की निशानदेही पर पिछले दिनों सोनगिरी कुआं क्षेत्र में की गई वारदात में इस्तेमाल की अवैध पिस्तौल को बरामद किया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग