scriptबीकानेर का 537 वां स्थापना दिवस आज | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर का 537 वां स्थापना दिवस आज

बीकानेर.रावबीका की ओर से संवत 1545 में स्थापित बीकानेर का 537 वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। नगरवासी जूनागढ़ के आगे स्थापित नगर संस्थापक राव बीका की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण करेंगे। वहीं लक्ष्मीनाथ घाटी िस्थत राव बीका टेकरी में राव बीका के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।नगर स्थापना […]

बीकानेरMay 09, 2024 / 12:24 am

Vimal

बीकानेर.रावबीका की ओर से संवत 1545 में स्थापित बीकानेर का 537 वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। नगरवासी जूनागढ़ के आगे स्थापित नगर संस्थापक राव बीका की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण करेंगे। वहीं लक्ष्मीनाथ घाटी िस्थत राव बीका टेकरी में राव बीका के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।नगर स्थापना दिवस पर परंपरानुसार चंदा उड़ाकर शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। शहर में दो दिवसीय पतंगबाजी का आयोजन होगा। नगर स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन एवं राव बीकाजी संस्थान की ओर से नगर की विभूतियों और प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। स्थापना दिवस पर शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों के आयोजनों का क्रम जारी है।
18 विभूतियों का होगा सम्मान

नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह बीकानेर संस्थापक राव बीका की प्रतिमा स्थल पर होगा। राव बीका की प्रतिमा की पूजा, मंगलाचरण कर अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से राव बीकाजी संस्थान, नगर विकास न्यास, नगर निगम, देव स्थान विभाग व महाराजा रायसिंह ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य समारोह का आयोजन प्रात: 7.30 बजे राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर होगा। अवार्ड वितरण समारोह में शहर की 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। देवस्थान विभाग की ओर से करणी माता मंदिर देशनोक तथा लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
हरख बीकाणा कार्यक्रम आज

बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर गुरुवार को ‘हरखबीकाणा’ कार्यक्रम रामपुरिया हवेली स्थित भंवर निवास में दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश ने बुधवार को इसके बैनर का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने बताया कि नगर स्थापना दिवस पर बीआईटीओ और स्मार्ट बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। इसमें संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला पुलिस अधीक्षक तेजश्वनी गौतम, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता उद्योगपति सुनील रामपुरिया करेंगे।डाॅ. श्रीमाली ने बताया कि आयोजन में बीकानेर प्रशासन और मौजीज लोगों के बीच बीकानेर के विकास पर संवाद किया जाएगा।

Hindi News/ Bikaner / बीकानेर का 537 वां स्थापना दिवस आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो