6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, गर्मी से राहत

कस्बे समेत आस-पास के गांवों में अच्छी बारिश से इलाका तरबतर हो गया।
2 min read
Google source verification
Torrential rain

Torrential rain

लूणकरनसर. कस्बे समेत आस-पास के गांवों में शनिवार शाम को अच्छी बारिश से इलाका तरबतर हो गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। शनिवार शाम करीब सात से आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। इसके अलावा नहरी क्षेत्र में इस बरसात से सावणी फसलों के बिजान होने से किसानों के लिए फायदेमंद है। सड़कों व गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।

महाजन. ग्रामीण अंचल में शुक्रवार रात हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बरसात के बाद ग्रामीण अंचल में किसानों ने अब खेतों की तरफ रुख किया है। शनिवार को भी दिनभर बादलों से ढका रहा।

छत्तरगढ़. क्षेत्र में शनिवार शाम आंधी बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे पिछले पांच-छह दिनों गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। आस-पास गांवों व ढाणियों पर बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए है।

नाल. गांव में शनिवार शाम बारिश होने से मौसम ग्रामीणों को गर्मी व उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
खोखराणा. क्षेत्र के गांवों में शनिवार शाम अच्छी बरसात से बारानी खेती में जमाने की आस जगी है। गांव व खियेंरा, भादवां, लालेरां, बीरमाना, खिलेरियां आदि गांवों में अच्छी बारिश हुई है।

बरसाती पानी से घिरा उपस्वास्थ्य केंद्र
तेजरासर. क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। बारिश ने किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौटा दी। गांव में करीब 20 मिनट तक 7 से 8 अंगुल तक बारिश हुई। बारिश के बाद गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र चारों ओर पानी से घिर गया। इससे केन्द्र का रास्ता बाधित हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली व मौसम खुशनुमा हो गया। गांव में जल निकासी की समस्या के चलते गलियों में पानी भर गया। इससे गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग