6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटकों की सुरक्षा व सहायता के लिए हर समय तैयार रहेगी पर्यटक पुलिस

सुविधा : जूनागढ़ के सामने लगाया अस्थायी बूथ  
less than 1 minute read
Google source verification
Tourist police will be ready at for the protection of tourists

पर्यटकों की सुरक्षा व सहायता के लिए हर समय तैयार रहेगी पर्यटक पुलिस

बीकानेर. अब बीकानेर में पर्यटकों की सुरक्षा व सहायता के लिए हर समय पर्यटक पुलिस व गाइड तैयार रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास व नगर निगम की ओर से पर्यटन स्थल जूनागढ़ के सामने एक अस्थायी बूथ लगाया गया है। इस बूथ में पर्यटकों को विभिन्न जानकारियां देने व उनकी सहायता के लिए पर्यटक पुलिस तैनात रहेगी।पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले यहां कई पर्यटकों के गिरने व हार्टअटैक होने आदि समस्याओं को देखते हुए इस बूथ का निर्माण किया गया है।

जिला पर्यटक सहायता बल के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस बूथ को अनौपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। विश्व पर्यटन दिवस पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस सहायता बल के सुपरवाइजर सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि बूथ पर पर्यटन विभाग में कार्यरत आठ जवान हैं, जो मुख्य पर्यटन स्थलों रामपुरिया हवेली, जैन भांडाशाह मंदिर पर गश्त करते हुए पर्यटकों की सहायता करेंगे। गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद व्यास ने बताया कि इस बूथ पर सभी तरह की जानकारियां दी जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग