
मजदूरी करने जा रहे दो युवकों की बाइक, ट्रैक्टर से भिड़ी, दोनों की मौत
बीकानेर. लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर कृषि विज्ञान केन्द्र के पास बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की आमने-सामने जबदरस्त भिड़ंत हो गई। हादस में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को स्थानीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। लूणकरनसर सीआइ विरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र के ग्राम २ जीएसएम (गुडली) निवासी रूपाराम (३५) पुत्र अर्जनराम मेघवाल और श्रवण (४०) पुत्र जैसाराम मेघवाल बाइक पर मोहनगढ़-नाचना में मजदूरी करने जा रहे थे।
रास्ते में दोपहर करीब 1.50 बजे कस्बे के कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
21 Nov 2019 06:41 am
