5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Tractor and bike collision- राष्ट्रीय राजमार्ग-89 पर कृषि उपज मंडी के सामने बुधवार देर शाम एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Tractor and bike collision, two injured

ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर, पिता-पुत्र घायल

नोखा. राष्ट्रीय राजमार्ग-89 पर कृषि उपज मंडी के सामने बुधवार देर शाम एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जांगलू निवासी संपत बिश्नोई अपने पुत्र पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे संपत बिश्नोई के पैरो में काफी चोट आई और बेटे के मुंह पर चोट लगी। दोनों घायलों को रोड़ पर देखा, तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उनको टैक्सी डालकर बागड़ी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको बीकानेर रेफर कर दिया।

बाइक टकराने से युवक घायल

नोखा. कस्बे में सीओ ऑफिस के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर होने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मांगीलाल बागड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चारदीवारी ढही, हादसा होते टला

छत्तरगढ़. कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड की चारदीवारी बुधवार सुबह अचानक ढह गई। इससे आसपास खेल रहे बच्चों के साथ हादसा घटित होने से बच गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया। गौरतलब है कि उपखंड कार्यालय सामने रोडवेज बस स्टैंड की चारदीवारी उस समय गिर गई।

जब भारतमाला सड़क परियोजना तहत निर्माण कार्य चल रहा था। पास ही पार्क में बच्चे खेल रहे थे। दीवार गिरने से एकाएक अचंभित रह गए। स्थानीय नागरिकों ने भारतमाला सड़क परियोजना अधिकारियों से इस चारदीवारी का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग