5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, युवक की मौत

जैसलमेर रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गया।
2 min read
Google source verification
Tractor-Trolley accident

Tractor-Trolley accident

बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में जैसलमेर रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गया। इस संबंध में मृतक के चाचा खिंयाराम नायक ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नाल छोटी निवासी हेतराम नायक (१९) व रामचंद्र नायक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बीकानेर से सुबह करीब

दस बजे गजनेर की तरफ रवाना हुए थे। इस दौरान जैसलमेर रोड पर सारण पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे मोटरसाकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर व ट्राली दोनों पलट गए। इससे हेतराम नीचे दब गया, वहीं रामचंद्र दूर उछलकर गिर गया।

बाइक सवार भी चोटिल
ट्रैक्टर ट्रॉली में लोहे के सरीए भरे थे। लोगों ने हेतराम को निकालकर गंभीर अवस्था में पीबीएम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रामचंद्र के मामलू चोटें आई थी, उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार के भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।


छत से गिरी मासूम, उपचार के दौरान मौत

बीकानेर. नोखा के दावा गांव क्षेत्र में छत से गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत गई। पीबीएम अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दावा गांव निवासी दुर्गाराम की एक वर्षीय पुत्री बसंती छत से गिर गई थी। उसे 13 जुलाई को रात 10:45 बजे पीबीएम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने 14 जुलाई को सुबह १०.४० बजे दम तोड़ दिया।

शिविर में मरीज हुए लाभान्वित

बीकानेर. श्री साधुमार्गी जैन महिला समिति की ओर से त्रिमूर्ति प्राकृतिक उपचार एवं शोध संस्थान के सहयोग से बांठिया हॉल भीनासर में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शनिवार को मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में रेकी एक्यूप्रेशर एवं सूजोग पद्धति से उपचार किया जा रहा है। डॉ. रामकुमार शर्मा, डॉ. सुर्जन सिंह भाटी, डॉ. सुखदेव जोशी, डॉ. अनिल शर्मा व सुनील सेवाएं दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग