
महाजन/बीकानेर. अरजनसर में बुधवार अलसुबह सुबह मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार अरजनसर स्टेशन पर सुबह जब यार्ड में आर्मी की मालगाड़ी की सटिंग की जा रही थी तब अचानक ये हादसा हुआ।
जिसमे मालगाड़ी के करीब तीन चार वैगन पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलकर्मी और दुर्घटना सहायता ट्रेन मौके पर पहुंची और वैगन को वापस पटरी पर चढ़ाने में जुटे गए।