5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ई-बैंकिंग की ओर बढ़ रहा रुझान

एसबीआइ के मुख्य महा प्रबंधक रंजन का बीकानेर दौरा  
less than 1 minute read
Google source verification
Trending towards e-banking

ई-बैंकिंग की ओर बढ़ रहा रुझान

बीकानेर. ग्राहकों का झुकाव ई-बैंकिंग की ओर बढ़ रहा है। नोटबंदी के बाद अचानक इस श्रेणी के ग्राहकों में बढ़ोतरी आई है। यह बात एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक विजय रंजन ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में नई शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। रंजन ने कहा कि ई-बैंकिंग आसान और इससे समय की बचत भी होती है। इस प्रक्रिया में सतर्क रहकर ग्राहक धोखाधड़ी से भी बच सकता है। उन्होंने कहा कि एसबीआइ के लाखों ग्राहक ई-बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं। रंजन ने कहा कि बैंकों की शाखाओं को पेपरलेस करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व मुख्य महाप्रबंधक ने अम्बेडकर सर्किल स्थित एसबीआइ शाखा परिसर में ई-बैंक कॉर्नर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक विपन गुप्ता व सहायक महाप्रबंधक हरीश राजपाल, पीबीएम अस्पताल शाखा के मुख्य प्रबंधक पुरुषोत्तम फ्लोड़, किशोर कुमार, केएन शर्मा, रविन्द्र मीणा व इन्द्रजीत धवल भी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग