10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वकीलों की आपसी खींचतान सामने आई

बार एसोसिएशन के दो अध्यक्ष, बैठक में एडवोकेट डूडी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया
less than 1 minute read
Google source verification
वकीलों की आपसी खींचतान सामने आई

वकीलों की आपसी खींचतान सामने आई

नोखा. नोखा में वकीलों की आपसी खींचतान को लेकर दो बार एसोसिएशन बन गई हैं। सोमवार को एक पक्ष से जुड़े वकीलों की न्यायालय परिसर में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मांगेराम डूडी को बार संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया। डूडी के अध्यक्ष पद के लिए चन्नीलाल बरोड़ ने नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका मौजूद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में बार संघ की 21 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष धर्मपाल पूनियां, मांगूङ्क्षसह राठौड़, पुरखाराम महिया, शिलाराम बिश्नोई को बनाया गया। वहीं सचिव चुन्नीलाल बरोड़, संयुक्त सचिव भंवर ङ्क्षसह राठौड़, कोषाध्यक्ष मनोज भार्गव और लाईब्रेरियन दीपक शर्मा को बनाया गया।

कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष रामप्रताप बिश्नोई, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी विजय प्रतापङ्क्षसह राठौड़ को बनाया और सलाहकार मंडल में अनोप ङ्क्षसह राठौड़, गोपाल कृष्ण गौड़, पन्नालाल संचेती, मनोहर लाल बिश्नोई, बिश्नाराम लोळ को शामिल किया गया। सदस्य विष्णुभगवान पूनियां, ओमप्रकाश बिश्नोई, हनुमान बिरठ, पप्पू खां, टीकम ङ्क्षसह राठौड़, राजाराम भादू को बनाया गया।


पंचारिया रहेंगे अध्यक्ष
नोखा बार एसोसिएशन की ओर से जारी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बार एसोसिएशन नोखा की बैठक हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष राजेश पंचारिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई। इसमें बताया कि बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के निर्देशानुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए चुनाव करवाया जाना निर्देशित है। इसलिए आठ दिसंबर को बार एसोसिएशन नोखा के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन करवाए जाने तक एड राजेश पंचारिया को अध्यक्ष पद पर बने रहने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसके लिए अधिवक्ताओं ने कार्रवाई रजिस्टर में हस्ताक्षर कर सहमति जताई।