5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो कारों की भिड़ंत में चार घायल

राजमार्ग संख्या 62 पर मोखमपुरा की ओर शनिवार को दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर
less than 1 minute read
Google source verification
दो कारों की भिड़ंत में चार घायल

दो कारों की भिड़ंत में चार घायल

महाजन. राजमार्ग संख्या 62 पर मोखमपुरा की ओर शनिवार को दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक पीलीबंगा से एक परिवार देशनोक जा रहा था। इस परिवार की लड़की भावना की देशनोक में शादी होने वाली है। शनिवार को शगुन देने जा रहे थे। जिस कार में दुल्हन भावना सवार थी। वह कार महाजन से करीब ६ किमी आगे सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे में दुल्हन को गम्भीर चोट आई। वहीं सामने वाली कार में सवार लूणकरनसर निवासी मकबूल खां, लडाणा निवासी महेन्द्र बिश्नोई व नोहर निवासी महबूब खां घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर महाजन थाने से हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंची। एम्बुलेंस चालक पूनमचन्द कूकणां व इएमटी विकास बिश्नोई ने घायलों को महाजन अस्पताल पहुंचाया। महाजन अस्पताल में टांके आदि लगाने के बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देशनोक जा रही कार सड़क से नीचे उतरकर रेत में फंस गई। हादसे के बाद महाजन अस्पताल में एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग