5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल  
less than 1 minute read
Google source verification
दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

बीकानेर. नापासर. जयपुर रोड पर गुरुवार सुबह नौरंगदेसर पास दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात जने घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। नापासर पुलिस के अनुसार हादसे में नाथुसर हाल रामपुरा बस्ती निवासी हरीसिंह (७०) पुत्र गोपालङ्क्षसह, राजेन्द्र सिंह, पूर्णसिंह, पलाना निवासी राजूसिंह व केशरसिंह पुत्र सुगन सिंह सवार थे। ये सभी बीकानेर से पुंदलसर जा रहे थे। वहीं सुजानगढ़ की तरफ से आ रही कार में प्रदीपसिंह पुत्र सुजानसिंह, उसकी पत्नी नैना कंवर व पुत्र आदित्य प्रतापसिंह थे। नौरंदेसर के पास दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामपुरा बस्ती निवासी हरीसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों कारों में सवार लोग आपस में परिचित हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग