
बीकानेर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवादों के बीच शुरू हुई राज्य अंडर-१९ क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार यहां सादुल क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में बीकानेर ने चूरू को २५२ रन से करारी शिकस्त दी। बीकानेर के कप्तान अनिल स्वामी ने १४८ रन और अभिषेक सिंह ने १६७ रन बनाए।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी ने बताया कि बीकानेर टीम ने सुबह ६:३० बजे शुरू मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। बीकानेर ने अनिल व अभिषेक की पहले विकेट पर २५७ रने की साझेदारी से ५० ओवर में तीन विकेट पर ३७७ रन बनाए। अनिल स्वामी ने पारी के दौरान दो छक्के व २३ चौके जड़े, जबकि अभिषेक ने ४ छक्के व १७ चौके लगाए। ३७८ रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चूरू की टीम ने आठ विकेट ५३ रन ही गंवा दिए। टीम १२५ रन पर ऑलआउट हो गई। ओहरी ने बताया कि बीकानेर की टीम २९ जून को सुपरलीग मैच खेलेगी।
विवाद का असर
आरसीए में विवाद का असर बीकानेर में भी देखने को मिला। प्रतियोगिता में यहां चार टीमों को खेलना था, लेकिन दो टीमों के ही मैच हो पाए। हनुमानगढ़ व अलवर की टीमें बीकानेर नहीं पहुंची।